नई दिल्ली : आज किसानों का भारत बंद है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे गाजीपुर और सिंघु बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है।
किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे। सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा। किसान दिल्ली के बार्डर का भी घेराव करेंगे। किसानों के इस भारत बंद को विपक्ष का समर्थन मिला है। भारत बंद की वजह से दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है तो कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है।
हमने कुछ भी सील नहीं किया- राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने भारत बंद पर कहा है कि एम्बुलेंस, डाक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग जा सकते हैं। हमने कुछ भी सील नहीं किया है हम सिर्फ एक संदेश भेजना चाहते हैं। हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि वे अपनी दुकानें अभी बंद रखें और शाम 4 बजे के बाद ही खोलें। उन्होंने कहा कि बाहर से यहां कोई किसान नहीं आ रहा।
Ambulances, doctors or those going for an emergency can pass through. We've not sealed down anything, we just want to send a message. We appeal to the shopkeepers to keep their shops closed for now and open only after 4pm. No farmer is coming here from outside: Rakesh Tikait, BKU pic.twitter.com/HaBDbFFKLT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 27, 2021
पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धरना
पंजाब में किसान संगठनों द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी अमृतसर के देवीदासपुरा गांव में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए।
Punjab: Protesters agitating against the three farm laws sit on railway tracks at Devidaspura village in Amritsar, in support of Bharat Bandh called by farmer organisations today. pic.twitter.com/u8jHzKeW82
— ANI (@ANI) September 27, 2021
गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम
गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जांच की जा रही है।
Massive traffic snarl seen at Gurugram-Delhi border as vehicles entering the national capital are being checked by Delhi Police and paramilitary jawans, in wake of Bharat Bandh called by farmer organisations today. pic.twitter.com/dclgkqp3X1
— ANI (@ANI) September 27, 2021
आंध्र प्रदेश में भारत बंद को सीपीआइ का समर्थन
आंध्र प्रदेश में वाम दलों ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का पालन करने के लिए विजयवाड़ा बस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव पी मधु ने इस दौरान कहा कि यह केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक राष्ट्रीय विरोध है। किसान 3 कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीनों से विरोध कर रहे हैं।
केरल में भारत बंद का असर
केरल में भारत बंद का असर दिख रहा है। सड़कें सूनी दिख रही हैं। तिरुवनंतपुरम में दुकानें बंद हैं। एलडीएफ और यूडीएफ से जुड़े ट्रेड यूनियनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया।
कर्नाटक में भारत बंद को समर्थन
किसानों के भारत बंद के समर्थन में कर्नाटक में विभिन्न संगठनों ने कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कई संगठन हमारे किसानों का समर्थन कर रहे हैं और देशव्यापी बंद के आह्वान में भाग ले रहे हैं।
पंजाब में किसानों का प्रदर्शन
पंजाब के अमृतसर में जिन जगहों पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहां सुबह पांच बजे से सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। किसानों का विरोध शांतिपूर्ण है, इसलिए सुरक्षाबलों से भी कहा गया है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार न करें और कुछ होने पर मेरे संज्ञान में लाएं।
Amritsar, Punjab | At all locations where farmers are protesting, forces have been deployed since 5 am. Farmers' protests are peaceful, so forces have also been told to not behave untowardly with them and bring to my notice if something happens: Inspector Sanjeev Kumar pic.twitter.com/0J3h1VEuId
— ANI (@ANI) September 27, 2021
बिहार में राजद का भारत बंद को समर्थन
बिहार में राजद नेता मुकेश रौशन और पार्टी के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दिखा ट्रैफिक जाम, महात्मा गांधी सेतु पर आवाजाही भी प्रभावित।
इन विपक्षी पार्टियों का भारत बंद को समर्थन
कांग्रेस और आरजेडी(राजद) के अलावा आम आदमी पार्टी(आप), मायावती की बहुजन समाज पार्टी(बसपा), समाजवादी पार्टी(सपा) और लेफ्ट पार्टियों ने भी भारत बंद का साथ देने का ऐलान किया है।
सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन
किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। सिंघु (दिल्ली-हरियाणा) सीमा पर प्रदर्शनकारी क्षेत्र में घूमने वाले लोगों के साथ बात कर रहे हैं।
मेट्रो स्टेशन किया गया बंद
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों के भारत बंद का असर मेट्रों के संचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया है कि पंडित श्री राम शर्मा का प्रवेश/निकास बंद कर दिया गया है।
Farmers protest at Ghazipur border continue as farmer organisations call a “Bharat Bandh” today against the three farm laws.
The traffic movement has been closed from Uttar Pradesh towards Ghazipur due to protest. pic.twitter.com/Tvobcyz9FD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 27, 2021
गाजीपुर सीमा पर किसानों का प्रदर्शन
किसान संगठनों ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का आह्वान किया है। गाजीपुर सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध के चलते उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।
Farmers protest at Ghazipur border continue as farmer organisations call a “Bharat Bandh” today against the three farm laws.
The traffic movement has been closed from Uttar Pradesh towards Ghazipur due to protest. pic.twitter.com/Tvobcyz9FD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 27, 2021
दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के विरोध में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अवरुद्ध कर दिया गया। किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का आह्वान किया है।
The traffic movement has been closed from Uttar Pradesh towards Ghazipur due to protest, tweets Delhi Traffic Police
— ANI (@ANI) September 27, 2021
अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार, गश्त तेज कर दी गई है, विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में चौकियों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी जांच की जा रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने भारत बंद करने की अपील की है। किसान संगठनों ने लोगों से कहा गया है कि किसानों के संघर्ष में शामिल होकर अपना योगदान दें।
बैंक यूनियन भी आए साथ
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने भी भारत बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। एआईबीओसी ने सरकार से संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों पर उसके के साथ फिर से बातचीत शुरू करने और तीन विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया।
बता दें कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली मे विभिन्न बॉर्डरों पर पिछले दस महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि के किसान सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।