May 24, 2026 7:14 pm

सचिवालय में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन, कार्मिकों ने दिखाया उत्साह

देहरादून: सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में सचिवालय परिसर में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सचिवालय एटीएम चौक से शुरू होकर वहीं समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव संतोष बड़ौनी और सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी मौजूद रहे।

‘पूरा सचिवालय-दौड़ेगा’ नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सचिवालय कार्मिकों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

दौड़ प्रतियोगिता में सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला और पुरुष कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह, गजपाल सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।