March 14, 2025 3:46 pm

उत्तराखंड में होली की धूम, राज्यपाल और सीएम धामी समेत इन मंत्रियों-नेताओं ने दी बधाई

देहरादून: पूरे देश के साथ देवभूमि उत्तराखंड में रंगों के त्यौहार होली की धूम है. राज्यभर में लोग रंगों की मस्ती में डूबे हुए हैं. एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं. होली गीत गा रहे हैं. उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. उनके साथ ही कैबिनेट के मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं ने भी जनता को होली की बधाई दी है.

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी बधाई

राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने होली बधाई संदेश में लिखा-

आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंगों का यह उत्सव आपके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली के रंग बिखेरे, मेरी ईश्वर से यही कामना है। आइए! एकता और सद्भाव के इस पर्व को मिल-जुलकर
हर्षोल्लास के साथ मनाएँ।

सीएम धामी ने दी होली की शुभकामना

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर होली का बधाई संदेश देते हुए लिखा है- आप समस्त प्रदेशवासियों को स्नेह, प्रेम और सौहार्द के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। #HappyHoli

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ओर शुभकामना संदेश पोस्ट करते हुए लिखा

आप समस्त प्रदेशवासियों को हर्ष और उल्लास के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में खुशहाली, सौहार्द, सुख-समृद्धि और आत्मीयता के अनगिनत रंग भरे.

विधानसभा अध्यक्ष का होली बधाई संदेश

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी प्रदेश वासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा-

रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन इस होली सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण हो।

रेखा आर्य ने दी बधाई

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा-
समस्त प्रदेशवासियों को प्रेम, सौहार्द व हर्षोल्लास के पावन पर्व #होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रंगों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए, प्रभु से यही करती हूं।

सतपाल महाराज ने वीडियो संदेश से दी होली की बधाई

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी राज्य वासियों को वीडियो संदेश के जरिए होली की बधाई दी है. महाराज ने कहा- आप सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं।

सौरभ बहुगुणा ने की सुख समृद्धि की कामना

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने ही अंदाज में प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी है. उन्होंने लिखा-

प्रेम, सौहार्द और उमंग का पावन पर्व होली समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और नए उत्साह के रंग भर दे। आइए, इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

हरीश रावत ने की भाईचारे की कामना

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा-
खुशियों, भाई-चारे और रंगों के पावन पर्व #होली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेश व देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

यशपाल आर्या ने दिया एकता का संदेश

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने प्रदेश के लोगों को रंगों के पर्व होली की बधाई दी है. उन्होंने कहा-
रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं!

होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।