देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता और ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
सीएम धामी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा दें।