देहरादून: उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों से जिम्मेदारियां वापस ली गई हैं, जबकि कई को नई तैनाती दी गई है।
आईएएस अधिकारियों में आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटा ली गई है। वहीं रूचि मोहन को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के पद से मुक्त किया गया है। प्रकाश चंद्र से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद वापस लिया गया है, जबकि वंशीलाल राणा को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत गौरी प्रभाव को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से पौड़ी और दीक्षिता जोशी को पौड़ी से रानीखेत स्थानांतरित किया गया है।
PCS अधिकारियों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। नरेंद्र सिंह से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी हटा ली गई है। शिवकुमार बरनवाल को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कुलसचिव नियुक्त किया गया है, जबकि उन्हें पहले सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पद से मुक्त किया गया।
प्रकाश चंद्र को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है, जबकि नंदन सिंह डुगरियाल को सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवधेश कुमार को टिहरी के अपर जिलाधिकारी पद से हटाकर शहरी विकास निदेशालय देहरादून में संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
शैलेंद्र सिंह को टिहरी का नया अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वैभव गुप्ता को हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सौरभ असवाल को नैनीताल में अपर जिलाधिकारी और सक्षम प्राधिकारी (भूमि अधिग्रहण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा मनीष कुमार, संतोष कुमार, लक्ष्मीराज चौहान, कुश्म चौहान समेत कई अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। वहीं कई डिप्टी कलेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें अनुराग आर्य, रविंद्र कुमार जुवांठा, प्रेमलाल, यशवीर सिंह, मुकेश चंद्र रमोला, विपिन चंद्र पंत, सुनील कुमार, पंकज भट्ट, अल्केश नौडियाल, कृष्णा त्रिपाठी और अंकित राज शामिल हैं।
सरकार के इस फैसले से विभिन्न जिलों और विभागों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।