May 19, 2026 4:56 pm

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई।

सीएम धामी ने कहा कि खंडूड़ी ने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।