February 16, 2026 1:18 pm

देहरादून में आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, कई रूट रहेंगे डायवर्ट…

देहरादून: कांग्रेस तमाम मुद्दों को लेकर 16 फरवरी यानि आज लोक भवन कूच करने जा रही है. जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गया है. कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दून पुलिस ने रूट डाइवर्जन प्लान तैयार किया है. जिसे सोमवार को लागू किया जाएगा.

कांग्रेस रैली के हिसाब से डायवर्ट होगा रूट

  • रैली के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा. साथ ही लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से आवश्कता के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा.
  • रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को तनेजा आप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा.
  • ग्लोब चौक से ओरियंट जाने वाले ट्रैफिक का पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा.
  • साथ ही घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शन लाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • रैली के ओरियंट चौक पास करने पर ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा.
  • घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शन लाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा.
  • रैली के पीछे कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा.
  • रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर चलाया जाएगा.
  • एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा. ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
  • रैली के दिलाराम चौक पास करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथिरियापीर से नेशविला रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा.

रैली के दौरान असुविधा से बचने के लिए राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का समय 11 से रैली समाप्ति तक प्रयोग करने से बचें.

ऐसी होगी पार्किंग की व्यवस्था: पार्किंग के लिए गुरू नानक ग्राउंड रेसकोर्स में बड़ी बसों को खड़ा किया जाएगा. रेंजर्स ग्राउंड में सिटी बसें पार्क होंगी. साथ ही रैली में नियुक्त सभी पुलिस बल के वाहन भी यहीं पार्क होंगे. खेल मैदान परेड ग्राउंड रैली में प्रतिभागियों के छोटे वाहनों के लिए होगा. स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग परेड ग्राउंड वीआईपी वाहनों की पार्किंग के लिए होगा.

डाइवर्जन और बैरियर प्वाइंट: दिलाराम चौक, एनेक्सी तिराहा, काली दास तिराहा, ओरियंट चौक, पेसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक और वाटिका तिराहा.

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. आम जनता को दिक्कतें न हो जिसके लिए ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है. उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.