August 1, 2026 7:14 pm

टॉपर्स कॉन्क्लेव में 31 स्कूलों के 306 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, सफलता के शिखर पर बने रहना सबसे बड़ी चुनौती : डॉ. पंकज कुमार पांडेय

देहरादून। यूकॉस्ट, डीआईटी यूनिवर्सिटी एवं दिव्य हिमगिरि के संयुक्त तत्वावधान में आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित छठे टॉपर्स कॉन्क्लेव में देहरादून के 31 स्कूलों के सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 306 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय (आईएएस) मुख्य अतिथि रहे।

डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सफलता प्राप्त करना जितना कठिन है, उससे कहीं अधिक कठिन उस सफलता के शिखर पर बने रहना है।” उन्होंने छात्रों से जीवनभर सीखते रहने, मौलिक सोच विकसित करने और अपने मित्रों का साथ कभी न छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में वही आगे बढ़ेगा जिसके पास मौलिकता होगी।

डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जी. रघुराम ने कहा कि आज के दौर में यह मायने नहीं रखता कि आपने कहां से पढ़ाई की, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आपने क्या और कितनी गहराई से सीखा है।

आईआईपी के निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज के मेधावी छात्र ही सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे।

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत ने कहा कि देहरादून देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों का केंद्र है और अगले वर्ष यहां देश की पांचवीं साइंस सिटी भी शुरू होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण कर ज्ञान बढ़ाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को डॉ. प्रेम कश्यप एवं डॉ. डी.एस. मान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुँवर राज अस्थाना ने स्वागत भाषण दिया तथा यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी.पी. उनियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. ओ.पी. नौटियाल ने किया।

कक्षा 10 के प्रथम श्रेणी टॉपर्स

आरुष अरोड़ा (99%), निसाद आनंद (99%), एंजेल खुगसाल (97.8%), अगम्या अग्रवाल (98.60%), काव्या सती (98.60%), भूमिका रे (98.80%), दिशिता सिंह (98.80%), मानस्वी गुप्ता (96.80%), मीत रावत (96.60%), हंस ड्राल (96.00%), गुंजन (95.80%), प्रथा पंवार (96.00%), वेदांश सोम (97.00%), रुद्राक्ष रावत (99.40%), अविका सिंगला (95.60%), साधना कुंजुम्पिडुक्कल (99.00%), प्रियांसु दास (96.40%), अयान इकबाल (96.80%), व्रज पांभर (91.60%), मुनज्ज़ा अशरफ (98.60%), रंजना रावत (96.20%), चित्राक्ष सूद (99.00%), अनुकृत उपाध्याय (96.20%), मेहक गुप्ता (94.00%), सृष्टि बहुगुणा (98.40%), अंशिका जैन (98.00%), ऋद्धिमा भट्ट (98.00%), आदित्य राज (95.20%), अक्षिता (95.60%), खुशी (96.00%), दिव्यांश ममगाईं (93.00%), परीज़ा (94.80%), गौरव गुप्ता (95.00%), अनुक्रमा सैनी (98.20%), आयुष गुप्ता (96.40%), आयुष राणा (98.50%), सिमरा परवीन (94.00%), पुरंजय सिंह राणा (96.00%), अक्षत सेमवाल (93.60%)।

कक्षा 12 के प्रथम श्रेणी टॉपर्स

अनुष्का कोटनाला (99.5%), जया कपूर (97%), दक्ष जोशी (98.5%), सौम्या खोसला (99%), इमरनजीत कौर (94.25%), अन्वेशा गोयल (96.25%), नैना सागर (99%), दिव्यांशी यादव (96.25%), सुहानी अग्रवाल (99.50%), धनिष्ठा विग (97.50%), ऐश्वर धालीवाल (98.50%), प्रत्युष शाही (97.75%), मोहम्मद नावेद (94.50%), तेनज़िन जाम्बे (91.25%), दिवित चौहान (92.25%), गौरांश बरुआ (98%), अभ्या मैखुरी (96.50%), अंशुल भट्ट (97.25%), अफ्शा परवीन (97%), परी गुलाटी (94.50%), ऐश्वर्या प्रताप सिंह (99%), इबा नशीम शेख (95.20%), प्रियांसु दास (96.40%), जयंत भाटिया (95.80%), रिया मुराई (98%), व्रज पांभर (91.60%), काश्वी अग्रवाल (96.60%), वैनेसा पॉल (96.40%), प्रज्ञा शर्मा (97.40%), पूजा डंगवाल (88.60%), अदिति (97.80%), सुशांत गुप्ता (95.80%), शुभी त्रिपाठी (96.20%), आदित्य शर्मा (96%), मिताली रावत (96%), वैष्णवी गोयल (95%), ज़िकरा सिद्दीकी (92%), वर्णिका (97.40%), नंदिता शर्मा (95%), भावेश आर्यन नेगी (85.40%), यश दुबे (94%), प्रथा गंगवार (99%), खुशी (96%), अनन्या असवाल (95.60%), रुद्रांशी छेत्री (88.60%), सृष्टि (94%), सोमेश बर्थवाल (98%), आरोही बर्थवाल (88.40%), सेलिना (90.60%), भूमिका रावत (87.60%), सिमरा परवीन (94%), आयुष राणा (98.50%)।

बेस्ट स्कूल अवॉर्ड प्राप्त करने वाले 31 विद्यालय

  1. वाइनबर्ग एलन स्कूल
  2. एन मैरी स्कूल
  3. ब्राइटलैंड्स स्कूल
  4. कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी
  5. सेंट जोसेफ्स एकेडमी
  6. कैम्ब्रियन हॉल
  7. द टोंस ब्रिज स्कूल
  8. दून इंटरनेशनल स्कूल
  9. श्री राम सेंटेनियल स्कूल
  10. इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल
  11. कासिगा स्कूल
  12. द एशियन स्कूल
  13. शिक्षणकुर द ग्लोबल स्कूल
  14. बिड़ला ओपन माइंड
  15. कारमैन रेजिडेंशियल एंड डे स्कूल
  16. द दून वैली इंटरनेशनल स्कूल
  17. सनराइज एकेडमी
  18. द पेस्टल वीड स्कूल
  19. सेंट कबीर एकेडमी
  20. चिल्ड्रन्स एकेडमी
  21. वंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल
  22. दून डिफेंस एकेडमी
  23. एस.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल
  24. एसजीआरआर एजुकेशन मिशन (एसजीआरआर पब्लिक स्कूल्स, देहरादून)
  25. ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल
  26. द सेपिएंस स्कूल, विकासनगर
  27. द सेपिएंस स्कूल, हर्बर्टपुर
  28. दून सैनिक स्कूल
  29. द इंडियन पब्लिक स्कूल
  30. हिम ज्योति स्कूल
  31. द मोंटेसरी स्कूल