September 2, 2026 12:58 pm

ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, मंत्री मदन कौशिक ने जताया शोक

भीमताल। भीमताल बाईपास से लगे ककड़िया नाले में डूबने से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम बानना निवासी भुवन राम की पुत्री पीहू के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक घटना से वह बेहद व्यथित हैं और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार तत्काल हरसंभव राहत और सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।

उन्होंने प्रशासन को घटना से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।