देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन और उनके संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में कर मुक्त करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु और बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और संत-महात्माओं की विरासत को व्यापक स्तर पर सामने लाने के लिए इस तरह के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से फिल्म को प्रदेश में दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।