November 27, 2026 5:09 pm

सिलक्यारा रेस्क्यू की यादें ताजा कर भावुक हुए सीएम धामी, बोले- 41 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी मेरा व्यक्तिगत संकल्प था

देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान को याद करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर 2023 का वह दिन आज भी उनकी स्मृतियों में ताजा है, जब दीपावली के दिन निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। उस समय उनकी सबसे बड़ी चिंता सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि व्यक्तिगत संकल्प बन गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के परिजनों की चिंता और अपनों को सुरक्षित देखने की उम्मीद ने उनके संकल्प को और मजबूत किया। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पूरी ताकत से प्रयास करेगी और उनके अपनों को सुरक्षित वापस लाएगी। हर बैठक, समीक्षा और निर्णय के दौरान उनके सामने 41 श्रमिकों के चेहरे और परिवारों की उम्मीदें रहती थीं।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान लगातार तकनीकी चुनौतियां सामने आती रहीं। कभी मलबा रास्ता रोकता तो कभी चट्टानों के कारण मशीनों के सामने मुश्किलें आतीं। ऑगर मशीन से ड्रिलिंग में बाधाएं आने के बाद रणनीति में बदलाव करना पड़ा। एक रास्ते में रुकावट आने पर दूसरे विकल्प पर काम शुरू किया गया। क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर ड्रिलिंग के साथ वैकल्पिक रास्तों पर भी एक साथ प्रयास किए गए। अभियान में देश के विशेषज्ञों के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के भीतर फंसे श्रमिकों का धैर्य और साहस बचाव दल के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा था। 17 दिनों तक कठिन परिस्थितियों में रहने के बावजूद श्रमिकों ने ह