April 3, 2026 7:14 pm

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 डीएसपी और सीओ के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 15 डीएसपी और सीओ स्तर के अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें 10 ऐसे अधिकारी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति के बाद नई तैनाती दी गई है, जबकि 5 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

हाल ही में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद से कई अधिकारियों को डीएसपी पद पर पदोन्नति दी गई थी। पदोन्नति के बाद अब उन्हें अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमोशन के बाद मिली नई तैनाती
डीएसपी चंद्र मोहन को हरिद्वार से टिहरी गढ़वाल भेजा गया है।
डीएसपी भावना कैंथोला को उत्तरकाशी से अल्मोड़ा तैनात किया गया है।
डीएसपी होशियार सिंह को पौड़ी गढ़वाल से पीटीसी नरेंद्र नगर भेजा गया है।
डीएसपी चंचल शर्मा को सतर्कता सेल हाईकोर्ट नैनीताल से उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
डीएसपी अंजना नेगी को उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग देहरादून से नैनीताल भेजा गया है।
डीएसपी उमेश मलिक को नैनीताल से पिथौरागढ़ तैनात किया गया है।
डीएसपी संतोष कुमार को क्षेत्रीय विभाग हल्द्वानी से अधिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।
डीएसपी वेद प्रकाश को नैनीताल से रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है।
डीएसपी संजय कुमार उप्रेती को देहरादून से एसडीआरएफ भेजा गया है।
डीएसपी देवेंद्र सिंह को पौड़ी गढ़वाल से चंपावत तैनात किया गया है।

सीओ स्तर पर भी तबादले
सीओ अनुज को देहरादून से जीआरपी हरिद्वार भेजा गया है।
सीओ अनुज कुमार को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तैनात किया गया है।
सीओ रीना राठौर को देहरादून से आईआरबी द्वितीय देहरादून भेजा गया है।
सीओ विमल प्रसाद को अल्मोड़ा से चंपावत स्थानांतरित किया गया है।
सीओ नितिन लोहानी को सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी से देहरादून भेजा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार रात को देहरादून के एसएसपी ने भी 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए थे। लगातार हो रहे इन तबादलों को पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।