देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों के साथ ही कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए कुल 80.96 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत नानकमत्ता में पानी की निकासी और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 96 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
इसके साथ ही शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कुंभ मेला-2027 के विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत 175 करोड़ रुपये के सापेक्ष प्रथम चरण में 80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने को भी मंजूरी दी गई है।
राज्य सरकार के इन फैसलों से नानकमत्ता में जल निकासी एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को गति मिलने के साथ ही कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को भी तेजी मिलने की उम्मीद है।